पशु तस्कर, डकैत, अपराधी प्रवृत्ति के बदमाश हैं शामिल

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की रिपोर्ट के आधार पर डीएम विशाल भारद्वाज ने सात अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। इस अवधि में यह लोग जिले में पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। जिन अपराधियों को जिला बदर किया गया है। उसमें पशु तस्कर, डकैत और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश शामिल हैं। इनमें थाना निजामाबाद से 3, थाना मेहनाजपुर से 2 तथा गम्भीरपुर व सरायमीर से 1-1 अपराधी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जिन अपराधियों को जिला बदर किया गया है। उसमें पेशेवर पशु तस्कर निजामाबाद थाने के सुराई गांव निवासी अलीहार उर्फ पिल्लू पुत्र मन्जूर, इसी थाने के फरिहां गांव निवासी पशु तस्कर सलाहुद्दीन नट पुत्र सौदागर नट, इसी गांव के पेरम दरिकार पुत्र पुत्र लालचन्द धरिकार का नाम शामिल है। इनके अलावा मेहनाजपुर थाने के तियरा अकबालपुर गांव निवासी पेशेवर अपराधी सुरेन्द्र यादव पुत्र लालचन्द्र यादव और लालमनी यादव पुत्र रामपति यादव के अलावा गंभीरपुर थाने के उबारपुर गांव निवासी पेशेवर डकैत अजय यादव उर्फ पुल्लू पुत्र अरविन्द यादव और पेशेवर चोर सरायमीर थाने के हाजीपुर गांव निवासी शनि कुमार पुत्र विश्राम का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *