बच्चों द्वारा तैयार किए गये ब्यंजन का लगाया गया था स्टाल

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

लालगंज ( आजमगढ़)।            लालता सिंह विद्या वाहिनी इंटर कॉलेज बसहीं पर बाल दिवस उत्साह तथा अनोखे ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर खेल-कूद तथा छात्रों द्वारा बनाए गए पकवानों का स्टाल लगाया गया। सुंदर तथा स्वादिष्ट पकवान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम,  द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त हुए। जिन्हें प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।
बाल दिवस पर मनाए गए इस अनोखे तथा अद्भुत कार्यक्रम की काफी चर्चा रही। क्षेत्र के आए हुए सम्मानित लोगों ने बच्चों द्वारा बनाए गए सु स्वादिष्ट व्यंजनों को चखकर उनकी भूरि, भूरि सराहना की। विद्यालय के संस्थापक पूर्व प्रधानाचार्य हरि पूजन सिंह तथा शिवपूजन सिंह ने छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगल तथा यशस्वी जीवन की शुभ कामना व्यक्ति की। विद्यालय के प्रबंधक भाजपा के जिला मंत्री अभिषेक सिंह बाबी ने कहा कि लालता सिंह विद्या वाहिनी इंटर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान रखता है। हमारा प्रयास रहता है कि हमारे यहां पढ़ा हुआ छात्र जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो। वह जहां भी जाए विद्यालय के साथ-साथ इस क्षेत्र का नाम भी रोशन करें। इस अवसर पर शिवपूजन सिंह, हरि पूजन सिंह,राधिका सिंह,अभिषेक सिंह बाबी,अमित सिंह,संदीप सिंह ,डा. अवनीश उर्फ बप्पू सिंह,डा. आशीष सिंह ,डा. स्नेहा सिंह, शाश्वत सिंह, बबिता, प्रज्ञा,अमृता सिंह , दिवा, शिवान्या आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *