दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

घटना के समय अपनी दुकान पर खड़ा था लकड़ी कारोबारी

रिपोर्टः संजय मोदनवाल

लालगंज।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जाआदमपुर में मंगलवार की सुबह लगभग 9:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने लकड़ी कारोबारी को गोली मार दी। उसे सौ शैय्या हास्पिटल लालगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल आयाजुल इस्लाम (52) पुत्र मुजीब खान निवासी है। वह निजामाबाद थाने के सीधा सुल्तानपुर गांव का रहने वाला है। देवगांव कोतवाली के कस्बा लालगंज से सटे कृष्णा डिजिटल धर्म कांटा मिर्जा आदमपुर में लकड़ी का कारोबार करता है। यही बगल में खनियरा गांव निवासी लक्ष्मी यादव के मकान में किराए पर रहता था। मंगलवार की सुबह 9:30 बजे के लगभग वह अपने लकड़ी के टाल के पास खड़ा था। तभी लालगंज की तरफ से दो बाइक पर सवार चार बदमाश आये और रियाजुल से बैग की छिनने लगे। काफी देर तक छिना झपटी चली। इसके बाद अपराधियों ने आयाजुल इस्लाम को गोली मार दी। गोली इस्लाम के बाएं पैर के कूल्हे में औय दाहिने पैर के जांघ में लगी है। गोली लगने से वह लहुलूहान होकर गिर गया। जबकि बदमाश फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि घायल कारोबारी खतरे से बाहर है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *