घंटो इंतजार के बाद आजमगढ़ रोडवेज से लौटे तमाम लोग

पूर्वांचल एक्सप्रेस से बगैर अयोध्या गये लखनऊ निकल गये वाहन

आशीष तिवारी

आजमगढ़।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत आगामी 22 जनवरी 2024 को मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्री राम अपने घर में प्रवेश कर जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की जोर शोर से तैयारी चल रही है। सभी श्रद्धालु इसके प्रत्येक पहलू को ऐतिहासिक बनाना चाह रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश सरकार दिल खोलकर अयोध्या का विकास करवा रही है।
मंदिर उद्घाटन से पूर्व की इस दीपावली को ऐतिहासिक तौर पर मनाया जा रहा है। श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के सचिव चंपक राय ने कहा कि इस दीपावली से ठीक एक दिन पूर्व शनिवार को अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक रुप से मनाया जा रहा है। स्वयं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ योगी इसके लिए अयोध्या आए हुए थे। बावजूद इसके विश्व विख्यात इस धार्मिक नगरी में जाने के लिए शनिवार को आजमगढ़ जिले से सरकारी बस की कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी। रोडवेज पर दोपहर से ही लोग अयोध्या जाने के लिए सरकारी बस का इंतजार कर रहे थे। लेकिन साधन नहीं मिला। यहां पर अयोध्या जाने के लिए बसें तो मौजूद थी, उन पर लिखा भी गया था अयोध्या लेकिन जाने को तैयार नहीं हुए। चालक और परिचारक साफ मना कर दिए। जबकि कईयों ने कहा कि आज आयोध्या में बहुत भीड़ है। इसलिए उधर से बस नहीं जाएगी। जबकि कई बसें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए लखनऊ जाने की बात कहकर सवारी नहीं बैठाए। ऐसे में दर्जनों लोग थक हारकर साधन के अभाव में मायूश होकर घर लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *