
मोहम्मदपुर ब्लाक के बीएम चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित किया गया था कार्यक्रम
रिपोर्टः अनुज विश्वकर्मा
बिंद्राबाज़ार।
विकासखंड मोहम्मदपुर के रानीपुर राजमो गांव में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार , बीएम चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने दीपावली पर्व पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों द्वारा नव देवी दुर्गा शिव तांडव, अच्छाई पर बुराई की जीत समेत दर्जनों कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छोटे-छोटे बच्चों के कार्यक्रम से मौजूद अभिभावकों का मन को मोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्तक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम जनपद से दूर इस विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जो अपने आप में काफी अच्छा है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक और प्रबंधक की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर में बच्चों को इस तरह की शिक्षा देने पर प्रबंधक और अध्यापकों बधाई दिया। यह कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। प्रबंधक विनय शंकर मिश्रा एवं प्रधानाचार्य सविता मिश्रा ने आए वह सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर अंबिका सेवा संस्थान के अध्यक्ष रूपनारायण उपाध्याय, पवन अस्थान, अनुराग तिवारी, राजकुमार सेठ, सोमनाथ सिंह, समेत सैकड़ो की संख्या में बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे।
