दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

फूलपुर (आजमगढ़)।

एचडीएफसी बैंक फूलपुर ब्रांच की ओर से लोन मेला फूलपुर तहसील पर लगाया गया। इसमें कलस्टर हैड कैफ़ी रिज़वी ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर ब्रांच मैनेजर मो आसिफ ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर बैंक द्वारा लोन मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें लोगों को उनकी जरूरत अनुसार लोन मुहैया करवाया जाता है। भविष्य में भी ऐसे लोन मेले आयोजित किए जाएंगे। इस समय एचडीएफसी बैंक में एक्सप्रेस वे फेस्टिव ट्रीट चल रहा है। जिसमे 1000 तरह के लोन ग्राहक को कम समय मे दिए जाते है। गोल्ड लोन के सेल्स ऑफिसर राहुल मिश्रा ने बताया कि बुधवार को गोल्ड लोन पर प्रोसेसिंग फीस बिल्कुल मुफ्त है। इस मौके पर सर्वेश राय, राहुल मिश्रा, विकास तिवारी, लालजी यादव, प्रिया सिंह, रवि गुप्ता, सचिन, प्रद्युम्न, मनीष आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *