

रिपोर्टः अब्दुर्रहीम शेख़
आजमगढ़।
राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने जनपद का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात किए, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का कार्यकर्ताओं ने जगह जगह फूल माला पहना कर जोर दार स्वागत किया,जौनपुर यूनिट के पार्टी पदाधिकारी सलाम दादा के भतीजे के वलीमे में शामिल हुए, जहां पर पार्टी के सभी लोगो से मुलाकात हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने पार्टी जिम्मेदारों कायकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल देश की अकेली ऐसी पार्टी है जो बिना किसी पूर्वयोजना के आन्दोलन की कोख से जन्मी और अन्नाय और अत्याचार के विरुद्ध आम जन मानस की आवाज बन कर उभरी है।मौलाना ने कहा की कौन्सिल कार्यकर्ता 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयार हो जांए और संगठन को मजबूत करे। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल बहुत मजबूती के साथ चुनाव में हिस्सा लेगी।
जनपद भ्रमण में ठाकुर अनिल सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष, मौलाना मुक्तदा हुसैन खैरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,नूरुल हुदा अंसारी यूथ प्रदेश अध्यक्ष, शहाबुद्दीन प्रदेश उपाध्यक्ष,मौलाना मतिउद्दीन प्रदेश सचिव, शाहिद खान जौनपुर जिलाध्यक्ष, हाजी मतिउल्लाह जिला महासचिव, अबुल जैश,शाहबाज अहमद, मेराज खान, बेलाल अहमद, अशरफ इस्लाही, अदनान,मिर्जा ताबिश, हाफिज सनाउल्लाह, शाह आलम, मोहसिन खान अकरार अहमद,आदि पार्टी कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी शामिल रहे।
