

ट्रक चालक से कहा था पांच हजार दो, नहीं तो ट्रक को थाना में ले चलो
ट्रक चालकों को धमकाकर निजामाबाद में वसूली कर रहा था फर्जी इंस्पेक्टर
निजामाबाद थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, वर्दी, स्टार आदि हुआ बरामद
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में सोमवार की रात को फर्जी इंस्पेक्टर बनकर एक युवक ट्रक चालकों से वसूली कर रहा था। उसने एक ट्रक चालक से कहा कि पांच हजार रुपये दो,अन्यथा अपना ट्रक लेकर थाने में चलो। हालांकि कार्रवाई के भय से ट्रक चालक ने हाथ पैर जोड़कर दो हजार देकर निजात पाया। साथ ही थाने में शिकायत किया। जिस पर पुलिस ने फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर वर्दी, स्टार आदि बरामद हुआ।
इस प्रकार रहा पूरा घटनाक्रमः
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक वादी मुकदमा अजीत यादव पुत्र स्व. रामचन्दर यादव निवासी जगदीशपुर थाना निजामाबाद द्वारा थाना निजामाबाद में प्रार्थना पत्र दिया.। छह नवंबर दिनार 2023 को वादी द्वारा दिए गये प्रार्थना पत्र के मुताबिक वह अपने ट्रक से गिट्टी लादकर आ रहा था कि समय करीब 4.30 बजे भोर में मुहम्मदपुर से फरिहा मार्ग पर एक व्यक्ति सड़क पर पुलिस इन्सपेक्टर की वर्दी मे गाड़ी को हाथ से रोकने का इशारा किया। गाड़ी रोकने पर वादी को डराधमका कर भय में डालकर जान से मारने की धमकी देने लगा तथा गाली गलौज देते हुए 5000 हजार रूपये की मांग करने लगा। वादी द्वारा भयभीत होकर 2000/ रूपये दे दिया गया। उस व्यक्ति के वर्दी के नेम प्लेट पर मुकेश पाण्डेय लिखा था। वादी को उक्त व्यक्ति के फर्जी होने का संदेह पर थाने में शिकायत किया।
इस प्रकार से हुई गिरफ्तारी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला मय हमराह व उप निरीक्षक सौरभ त्रिपाठी मय हमराह को रात्रि में फरिहा चौराहे पर सुरागरसी के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो पुलिस इस्पेकटर की वर्दी पहने हुए मुकेश पाण्डेय नाम का नेम प्लेट लगाये हुये है फरीदाबाद तिराहे (आजमगढ-शाहगंज मार्ग) पर आने जाने वाले वाहनों आदि को रोककर वाहन चालको को वर्दी का रौब दिखा कर डरा धमका कर पैसे की वसूली कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल फरीदाबाद तिराहे (आजमगढ-शाहगंज मार्ग) पर घेराबंदी करके मौके से पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने पर फर्जी इंस्पेक्टर के रूप पहचान सुनिश्चित कर हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर अपना नाम मुकेश पाण्डेय पुत्र लल्लन पाण्डेय निवासी ग्राम कुसमहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ बताया।
आरोपी के पास से बरामद हुए सामानः
गिरफ्तार आरोपी के पास से एक वर्दी जिस पर छः स्टार
उत्तर प्रदेश पुलिस का बैच,.
एक पी कैप, एक जोड़ी जूता रंग भूरा , एक परिचय पत्र,
दो मो. फोन , दो हजार रूपये नकद शामिल है।
गिरफ्तार करने वाली टीमः
फर्जी इंस्पेक्टर को निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी प्रभारी स्वाट प्रथम, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी फरिहा उप निरीक्षक सौरभ त्रिपाठी थाना निजामाबाद, मुख्य आरक्षी सर्विलांस सेल यशवन्त कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अमित सिंह स्वाट, मुख्य आरक्षी अभिमित तिवारी स्वाट 2, आरक्षी सुनील प्रजापति, कांस्टेबल इन्द्रजीत पटेल, थाना निजामाबाद,
कांस्टेबल रवि मौर्य थाना निजामाबाद का नाम शामिल है।
