

सदरपुर बरौली गांव में गोली की आवाज सुन भयभीत हो गये गांव के लोग
पुलिस घटना की जांच कर हत्यारोपियों का सुराग लगाने में जुटी
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव में सोमवार की देर शाम को गोली मारकर हिस्ट्रीटर की हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव निवासी बेलाल पुत्र मुश्तकीम छह भाईयों में चौथे नंबर पर था। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह किसी व्यक्ति की गाड़ी चलाता था। वह पेशेवर अपराधी था। फूलपुर कोतवाली पुलिस द्वारा उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गयी है।
सोमवार की देर शाम को बेलाल अपने गांव में ट्यूबवेल के पास था। इस दौरान उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हमलावर कौन थे। कितने थे इसकी किसी को भनक नहीं लगी। गोली की आवाज सुनकर उधर गये लोगों ने बेलाल की हालत देख उसे अस्पताल ले गये। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल निहाल नंदन ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं की जांच पड़ताल करते हुए सच का पता लगाने में जुटी है। अभी तक केस नहीं दर्ज है। बेलाल थाने का हिस्ट्रीशीटर था।
