बरदह, फूलपुर सहित कयी थानों के प्रभारी हुए इधर उधर

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
निर्धारित अवधि पूरा होने पर डीआईजी / आईजी अखिलेश कुमार ने कयी निरीक्षकों का ट्रांसफर मऊ और बलिया जिले में कर दिया था। हालांकि त्यौहार होने की वजह से यह लोग छोड़े नहीं जा सके थे। पर्व संपन्न होने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य इन्हे कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दिए हैं। इसके तहत सोमवार को कयी निरीक्षकों से उनका प्रभार लेते हुए लाइन में आमद कराने का आदेश दिया। साथ ही कयी थानों के थानाध्यक्ष के कार्यक्षेत्र में उलट फेर कर दिया।
जिनसे चार्ज लेते हुए लाइन में आमद कराने को कहा गया है। उसमें निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना मेंहनगर से पुलिस लाइन,
निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना देवगांव से पुलिस लाइन,
स्वतंत्र कुमार सिंह थाना गंभीरपुर से पुलिस लाइन,
निरीक्षक गजानंद चौबे थाना फूलपुर से पुलिस लाइन,
निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह थाना जहानगंज से पुलिस लाइन, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना पवई से पुलिस लाइन भेजे गए। जबकि निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस लाइन से प्रभारी महाराजगंज, निरीक्षक निहाल नंदन पुलिस लाइन से थाना फूलपुर, निरीक्षक राजीव मिश्रा, पुलिस लाइन से थाना प्रभारी देवगांव, उप निरीक्षक संजय सिंह थाना महाराजगंज से प्रभारी मेंहनगर, निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, मेंहनगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना जहानगंज, उप निरीक्षक केके पाठक पीआरओ पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी बरदह, निरीक्षक विनय कुमार सिंह थाना बरदह से थाना गंभीरपुर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *