
पत्नी के घर से भागने पर इधर उधर तलाश रहा पति
पुलिस से निराशा हाथ लगने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगाई गुहार
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
बूढ़नपुर।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। जाते समय घर से रुपये और गहने भी लेकर गयी है। पत्नी के घर से भागने पर पति ने पुलिस में शिकायत किया था। लेकिन पुलिस अभी तक उसे नहीं ढूंढ पाई। ऐसे में पीड़ित पति ने अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है।
पीड़ित रमेश वर्मा कप्तानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसका आरोप है की मेरे ही गांव का एक व्यक्ति मेरी पत्नी और मेरी 8 साल की बच्ची को अपने साथ लेकर भाग ले गया है। पत्नी अपने साथ 2 लाख से अधिक का आभूषण सहित अनेक कीमती सामान और रुपये साथ लेकर गयी है। रमेश का आरोप है कि उसने घटना की रिपोर्ट कप्तानगंज थाने में उसी समय कर दिया। लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना को एक माह हो चुके हैं। जिसकी शिकायत मेरे द्वारा उच्च अधिकारियों से भी की गई फिर भी अभी कार्रवाई असंतोष जनक दिखाई दे रही है. पुलिस द्वारा संतोष जनक कार्रवाई न करने से नाराज रमेश ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजकर पत्नी को ढूंढकर वापस लाने की गुहार लगाई है।
बता दें कि महिला की शादी 14 वर्ष पूर्व रमेश के साथ हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दो बच्चे हुए। इनका बड़ा बेटा 11 साल का और बेटी 8 वर्ष की है। प्रेम प्रसंग गांव के सुमित से चल रहा था। सुमित उसे बहला फुसला कर अपने साथ भाग ले गया है। साथ में बेटी भी है।
