
मेहनाजपुर बाजार से तगादा करके अपने घर लौट रहा था
पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिए
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
मेहनाजपुर थाने के लालमऊ गांव के पास शुक्रवार की देर शाम को ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वह मेहनाजपुर बाजार से तगादा करके घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जगह जगह नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश में जुट गयी। हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। बदमाशों की तलाश जारी है।
गाजीपुर जिले के सादात थाने के बरेहता गांव निवासी पिंटू जायसवाल (40) पुत्र भृगुनाथ जायसवाल था। वह गल्ले का कारोबार करता था। बताया जाता है कि पिंटू शुक्रवार को मेहनाजपुर बाजार की तरफ आया हुआ था। पिंटू घूमकर किसानों से गल्ला खरीदता था। उसे मंडी में बेचकर रुपये देता था। शुक्रवार की देर शाम को वह मेहनाजपुर बाजार से तगादा करके अपने घर लौट रहा था। जैसे ही मेहनाजपुर थाने के लालमऊ गांव के पास पहुंचा कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश उसके पास से क्या क्या ले गये। हत्या की मुख्य वजह क्या रही। इन सभी बातों की पुलिस गहनता से जांच पड़ताल करने में जुट गयी है। उधर पिंटू की हत्या के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
