
फूलपुर कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित किया गया था कार्यक्रम
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
जिले के नगर पंचायत फूलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने क्रांतिवीर भगत सिंह की 116 वीं जयंती मनाई गयी। इस दौरान उनके जीवन तथा भारत की स्वतंत्रता में उनके योगदान पर चर्चा किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर भारत को भब्य बनाने तथा जन-जन में राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना बढ़ाने की चर्चा की गई। राजेंद्र मुनि के आवास पर देर रात्रि भगत सिंह की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी अरविन्द कुमार के संयोजन में हुई। जिसकी अध्यक्षता नगर के सुरेश कुमार मौर्य तथा संचालन डॉ. राजेंद्र प्रसाद आर्य ने किया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि भगत सिंह को क्रांति विरासत में मिली थी उनके दादाजी आर्य समाज से बहुत ही प्रभावित थे और वह स्वयं एक बहुत बड़े क्रांतिकारी थे। अरविंद कुमार ने कहा की भगत सिंह मात्र एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि संपूर्ण स्वतंत्रता की क्रांतिकारी विचारधारा थे। भगत सिंह जी एक सात्विक सादगी पसंद लेखक कवि कुशल वक्ता तार्किक अध्ययनशील निर्भीक व्यक्तित्व के धनी थे। इस मौके पर डॉक्टर उत्कर्ष आर्य, दक्षिता आर्या, अलंकृत आर्य, आन्या मोदनवाल, दुर्गावती आर्या, संतोष बरनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
