दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जनपद में महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में थाना दीदारगंज पुलिस ने दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने के सनसनीखेज मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी धर्मेन्द्र कुमार सोनकर ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और बाद में जबरन गर्भपात करा दिया।
पीड़िता की तहरीर पर थाना दीदारगंज में आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 226/2026 धारा 376(2)(एन), 313, 506, 120बी भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने 25 नवंबर की सुबह करीब 09:20 बजे महुवारा बाजार के आगे नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी धर्मेन्द्र कुमार सोनकर पुत्र गुलाबचंद्र सोनकर उम्र 30 वर्ष निवासी दीदारगंज को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश, कांस्टेबल राजकुमार, हर्षित सिंह और अरविंद तिवारी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *