
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
सोमवार की देर शाम को बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा कला पुलिया के पास मामूली विवाद में वृद्ध को मिनी ट्रक से चुलकर मौत के घाट उतारने वाले चालक को बरदह थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस राजागंज बाजार के पास से उसकी गिरफ्तार करके जेल भेजवा दिया। उसकी मिनी ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
सीओ लालगंज आस्था जायसवाल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार उर्फ साधू पुत्र रामपाल है। वह बरदह थाना क्षेत्र के खरगीपुर गांव का निवासी है। सीओ ने बताया कि जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर बसवत गांव निवासी उदयराज यादव ने सोमवार को बरदह थाने में तहरीर दिया कि वह बोलेरो में बैठकर रिश्तेदारी जा रहा था।
रास्ते में बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा कला पुलिया के पास सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने बोलेरो में धक्का मार दिया। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उदयराज के मुताबिक हादसे का कारण जानने के लिए उसके पिता साहबराज यादव (60) ने मिनी ट्रक चालक से पूछताछ करने लगे। इस दौरान मिनी ट्रक चालक पंकज कुमार उर्फ साधू ने अपनी ट्रक से साहबराज को कुचलकर फरार हो गया। गंभीर रुप से घायल साहबराज की मौत हो गई। सीओ ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई। मंगलवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर आरोपी को राजागंज बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस चालक का चालान कर जेल भेजवा दिया। जबकि उसका वाहन पुलिस के कब्जे में है।
