
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
रौनापार थाने की पुलिस बरडीहां गांव के रहने वाले गैंगेस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे चार आरोपियों के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए इन आरोपियों के पास से पूर्व में 1,19,000 रुपये नकली नोट बरामद हुई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने इन्हें गैंगेस्टर एक्ट के तहत पाबंद किया था।
एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रौनापार थाने के बरडीहां गांव निवासी नितिन सिंह उर्फ भोला, इसी गांव के ऋशिकेश सिंह उर्फ शनि, आदित्य सिंह उर्फ चंकी और शिवम सिंह उर्फ विदुर का नाम शामिल है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार यह चारो आरोपी नकली नोट का कारोबार करके भारतीय अर्थ व्यवस्था की कमर तोड़ रहे थे। नकली नोट के साथ पकड़े गए इन चारो आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। घटना के बाद से ही सभी फरार चल रहे थे। मंगलवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर एसओ रौनापार सुनील कुमार दूबे ने इनके घर दबिश देकर चारो को गिरफ्तार कर लिया।
