सुभाष सिंह

पवई।
थाना क्षेत्र के नरवारी गांव निवासी ई-रिक्शा कारोबारी रविंद्र बिंद की लाश रविवार की शाम करीब सात बजे पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंची। सोमवार की सुबह परिवार के लोग हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिए। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस के हाथपांव फूलने लगे। घंटों मान मनौव्वल के बाद परिवार के लोग मानें और पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक के तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की और आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जेसीबी मंगाकर शव को उसके खेत में गड्ढा खोदकर दफनाया गया। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मृत रविंद्र बिंद की पत्नी पूनम बिंद के मुताबिक वह शनिवार को घर से निकले थे। उनके साथ तीन दोस्त भी थे। आजमगढ़ से पवई आते समय रास्ते में उनकी तबियत खराब होने पर फूलपुर स्थिति एक अस्पताल में भती कराया गया। परिवार के लोग जब तक पहुंचते कि पता चला कि मौत हो गई। घर वालों की मांग पर रविंद्र का पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार की देर शाम करीब सात बजे उसकी लाश घर पहुंची। परिवार के लोग हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता, असलहे का लाइसेंस, जमीन का पट्टा आदि की मांग पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कहे। इसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर एसपी ट्रैफिक़ एवं प्रभारी एसपी ग्रामीण पंकज श्रीवास्तव, सीओ फूलपुर भूपेश पांडेय, सीओ लालगंज आस्था जायसवाल भारी भरकम फोर्स के साथ पहुंच गए। घंटों मान मनौव्वल के बाद सोमवार को दिन में तीन बजे परिजन मानें और मृतक की लाश उसके खेत में ही गड्ढा खोदवाकर दफनाई गई। इस संबंध में सीओ फूलपुर भूपेश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल करते हुए मौत की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *