दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
शहर कोतवाली पुलिस द्वारा मंगलवार को जान लेवा हमले के आरोपी पिता-पुत्र को ककरहटा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेजवा दिया।
सीओ सिटी शुभम तोदी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अंसार अहमद पुत्र एखलाक अहमद और उसका बेटा हामिद है। यह शहर कोतवाली क्षेत्र के ककरहटा गांव के निवासी हैं। सीओ सिटी ने बताया कि 16 नवंबर को ककरहटा गांव निवासी अफजाल पुत्र एखलाक ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें इन दोनों पिता-पुत्र को आरोपित किया था। उसका आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपियों ने उसके बेटे एहतेशाम को गाली देते हुए चाकू मारकर घायल कर दिए। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्जकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ। दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *