देवेंद्र नाथ पांडेय

पल्हना (आजमगढ़)।
पल्हना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जनपद आजमगढ़ के जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर विनोद राय पहुंचे। उन्होंने जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के सिर में चोट लगने की जानकारी मिलने पर उनके आवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया। तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वरिष्ठ नेता के आगमन से मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं गर्मजोशी के साथ उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पार्टी के संगठनात्मक विषयों एवं आपसी संवाद को लेकर भी कार्यकर्ताओं में चर्चा होती रही। डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं विनोद राय ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, जिलाध्यक्ष के आवास पर बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष का हालचाल लेने पहुंचने को कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता का परिचायक बताया।
इस अवसर पर सहकारी चीनी मिल के प्रदेश उपसभापति ऋषिकांत राय, आजाद अरिमर्दन, नीलम सोनकर, बंदना सिंह, कल्पनाथ पासवान, अखिलेश मिश्र गुड्डू, महेश्वरीकांत पांडे, सुनील सिंह डब्बू, राजेश सिंह, योगेश सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह, नन्हकू सरोज, इंद्रजीत यादव, तीजाराम सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *