
दैनिक भारत न्यूज
अहरौला।
स्थानीय क्षेत्र में एक युवती की शादी 12 नवंबर को तय थी। युवती अपने चाचा की बेटी के साथ 8 नवंबर को अहरौला बाजार शादी के समान की खरीद के लिए गई थी। वहीं से फरार हो गई।
युवती अपनी चचेरी बहन से यह कर गई कि होने वाले पति से मिलकर वह थोड़ी देर में आ जाएगी। पति बाजार में आये हुए हैं। लेकिन काफी देर बाद भी युवती जब वापस नहीं आई तो चचेरी बहन मायूस होकर वापस घर आ गयी। परिजनों को सारी बात बताई। परिजन माथा पीटने के लगे। एक तरफ किसी अनहोनी की आशंका तो दूसरी तरफ लोकलाज की डर से उनकी परेशानी बढ़ गई। देर रात तक युवती के वापस घर न आने पर परिजन तथा शुभचिंतक युवती की तलाश में घर से निकल पड़े। हर संभावित स्थानों पर युवती की तलाश की गई मगर उसका कहीं सुराग नहीं मिला। युवती के पिता की तहरीर पर थाना अहरौला में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस युवती की छानबीन में जुटी है। वैसे इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।
