दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
सरायमीर पुलिस द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर दो डीजे वाहनों के साथ सीज कर दिया गया। पुलिस के इस कार्रवाई से अन्य डीजे संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।


सीओ फूलपुर भूपेश पांडेय के मुताबिक जिन दो लोगों के डीजे सीज किए गए हैं। उसमें सरायमीर थाने के कुरियावां गांव निवासी गुलशन राजभर पुत्र हरिकेश और दूसरा दीदारगंज थाने के खरसहन कला गांव निवासी राम आशीष गुप्ता पुत्र जयशंकर का नाम शामिल है। सीओ ने बताया कि सिकरौर सहबरी बाजार में प्रतिमा विसर्जन के समय यह दोनों डीजे बहुत तेज ध्वनि में बज रहे थे। मना करने के बाद भी साउंड कम नहीं कर रहे थे। ऐसे में इन दोनों डीजे को वाहनों समेत सीज कर दिया गया। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।
सीओ ने बताया कि शांति समिति की बैठक में ही सभी पूजा पंडाल कमेटी और डीजे संचालकों को तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। बावजूद इसके यह दोनों तेज ध्वनि में डीजे बजा रहे थे। जिस पर इनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *