
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
नेशनल हाइवे नंबर 233 पर स्थित देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में मंगलवार की रात खड़े ट्रक में बाइक घुस जाने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
मृत युवक अनुप कुमार (22) देवगांव कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव का निवासी था। वह लालगंज बाजार में स्थित एक प्रसिद्ध डाक्टर के यहां नौकरी करता था। मंगलवार की देर रात को अनुप अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह लालगंज बाजार में नेशनल हाइवे नंबर 233 पर स्थित जीओ पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कि वहां सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा था। अनुप की बाइक खड़े ट्रक में पीछे से घूस गई। इस दौरान वह गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अनुप के घर वालों को सूचना देकर उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराई। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग अनुप को वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी लालगंज रविंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि मृत अनुप की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई।
