दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
गंभीरपुर थाने के भवतर चक गांव निवासी भीमा यादव ने 29 अक्टूूबर को तहबरपुर थाने में तहरीर देकर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें तहबरपुर थाने के मदारपुर गांव निवासी अपने दामाद विपिन यादव को आरोपित किया।
भीमा यादव का आरोप है कि उसकी पुत्री खुशबू की शादी 10 मई 2022 को विपिन यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विपिन अपनी पत्नी खुशबू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। 28 अक्टूबर 2026 को विपिन ने अपनी पत्नी का मोबाइल छीन लिया और उसके मायके के पंचायत भवन के पास छोड़कर फरार हो गया। विपिन की प्रताड़ना से तंग खुशबू अपने दो बच्चों के साथ रानी की सराय रेलवे स्टेशन पहुंची और अपने दोनों बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष तहबरपुर आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर फरार आरोपी विपिन यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *