
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
ग्राम न्यायालय लालगंज की तरफ से बुधवार को लालगंज ब्लाक के मानिकपुर कल्याणपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सचल न्यायालय का आयोजन किया गया। इस दौरान चिन्हित 24 मुकदमों में से 21 वादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
ग्राम न्यायालय लालगंज के न्यायाधीश सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सचल न्यायालय कार्यक्रम के तहत निस्तारण के लिए कुल 24 मुकदमे चिन्हित किए गए थे। सुनवाई के दौरान 21 मामलों में दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे। इनकी मौजूदगी में बातचीत की गई। दोनों पक्षों की सुनवाई के दौरान अदालत ने अपना निर्णय सुनाया। इस प्रकार से 21 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। शेष तीन मामलों में कोई भी पक्ष नहीं था, ऐसे में वाद निस्तारण के लिए अगली तिथि निर्धारित कर दी गई है।
