दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
नवागत मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण ने कहा कि सरकार की तरफ से लागू की गई विकास की योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे चार्ज संभालने के बाद मंगलवार की शाम को अपने आफिस में मातहतों के साथ बैठकर अपडेट ले रहे थे।
सीडीओ ने कहा कि हम सभी का मुख्य मकसद विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाने का है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में पक्षपात नहीं होनी चाहिए। मूलरुप से महाराष्ट्र प्रदेश के रहने वाले कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण साल 2021 बैच के आईएएस आफिसर हैं। वे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर वाराणसी और मेरठ जिले में रहे। जबकि मुजफ्फरनगर जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। वहीं से शासन द्वारा इन्हें आजमगढ़ जिले में मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *