
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति, आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में तृतीय दीक्षोत्सव संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जनपद के 500 आंगनबाड़ी केन्द्रों को किट उपलब्ध कराई गईं। समारोह के दौरान राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय में शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण की इस सराहनीय पहल के लिए राज्यपाल द्वारा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर ) मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
