दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरौली में अश्वनी चौहान की निर्मम हत्या कर दी गयी है। शनिवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में मृत अश्विनी चौहान के घर पहुंचा।
उनके साथ बबीता चौहान जिलाध्यक्ष महिला सभा, श्यामदेव चौहान पूर्व सदस्य जिला पंचायत, अनिल चौहान, दुर्ग विजय पूर्व सदस्य जिला पंचायत, राजेश यादव मौजूद थे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि योगी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में पिछड़ों, दलितों व मुसलमानों की बहुत हत्याएं हुई हैं।हत्या, लूट, बलात्कार, फिरौती की घटनाओं में बाढ़ आ गई है। योगी सरकार में जाति विशेष के अपराधियों को संरक्षण मिलने के कारण उन लोगों द्वारा अपराध कराया जा रहा है और उन्हें सुरक्षा दी जा रही है। इस मामले में पार्टी अपने विधायकों व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करेगी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *