दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के नाम पर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म तथा तीसरी बहन से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया।
पीड़िता की तहरीर के अनुसार, गहनी खुर्द गांव निवासी महफूज पुत्र अबूबकर पिछले करीब चार साल से परिवार के संपर्क में था। आरोप है कि वह स्वयं को तांत्रिक बताकर अंधविश्वास का फायदा उठाता था। 22 जुलाई 2026 को उसने मंत्र-जाप के बहाने पीड़िता के माता-पिता को घर के बाहर बैठा दिया और झाड़-फूंक के दौरान पीड़िता से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।
घटना के बाद पीड़िता की दो सगी बहनों ने भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर उन्हें लंबे समय तक डरा- धमकाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने या किसी को बताने पर तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी देता था।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने आरोपी महफूज (40) पुत्र अबूबकर, निवासी गहनी खुर्द, थाना फूलपुर को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *