दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कस्बा लालगंज में बीती रात नेशनल हाईवे पर जिओ पेट्रोल के समीप एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक मनोज सोनकर ( 36) पुत्र मिठाई लाल निवासी सिविल लाइन वार्ड नंबर 11 लालगंज काफी दिनों से लालगंज इंडियन गैस गोदाम पर गोदाम इंचार्ज के रूप में काम कर रहे थे। बुधवार को स्टाफ के ही किसी मित्र जो की गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर का रहने वाला है, के यहां से निमंत्रण कर देर रात वापस घर जा रहे थे कि जिओ पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मनोज सोनकर पुत्र मिठाई लाल, नागेंद्र यादव (38) पुत्र बाबूलाल यादव निवासी कटघर लालगंज एवं धर्मेंद्र सोनकर निवासी चंदवक (30 ) बुरी तरह घायल हो गए। काफी रात हो जाने के कारण सुनसान स्थान पर यह तीनों घायलावस्था में घंटो पड़े रहे। बाद में किसी राहगीर ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से उन्हें सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया एवं धर्मेंद्र सोनकर एवं नागेंद्र यादव को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
मनोज सोनकर का एक 7 वर्षीय पुत्र कार्तिक है। जबकि पत्नी माधुरी एवं माता चंपा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मनोज की मौत लालगंज कस्बावासियों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *