दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ के बेटे मशहूर अभिनेता टाइगर श्राफ पर मुंबई में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आजमगढ़ की बबीता पुत्री रामेश्वर राम को दिल्ली से हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पुलिस महिला की पृष्ठभूमि, पुराने कार्यस्थल और उसके संपर्कों की जानकारी जुटाने में लग गयी है।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले में दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर जानकारी जुटाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर आजमगढ़ पुलिस जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग करेगी।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक हिरासत में ली गई महिला तहबरपुर क्षेत्र के कोठियार गांव की रहने वाली बबीता बताई गई है। उधर बबीता के घर वालों ने कहा कि बबीता करीब दो साल पहले हरियाणा के सोनीपत में एक पैकेजिंग शोरूम में काम करती थी। पुलिस उसके पुराने कार्यस्थल और पृष्ठभूमि से जुड़ी जानकारियां जुटा रही है। साथ ही, उसके संपर्कों की भी जांच की जा रही है, ताकि मामले में उसकी कथित भूमिका स्पष्ट हो सके।
एसएसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले से जुड़ी सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही हैं। जांच एजेंसियों के बीच समन्वय बनाकर मामले की कड़ियों को समझने की कोशिश की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा। उसके आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। उधर बबीता के पिता रामेश्वर राम का कहना है कि बबिता अपनी एक दोस्त के साथ मुंबई घूमने और दर्शन करने गई थी, लेकिन वापस लौटते समय दिल्ली में उसे हिरासत में ले लिया गया। घर वालों को न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और अगर उनकी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *