दैनिक भारत न्यूज

गाजियाबाद।
जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद के दिन चाकूओं से गोंदकर की गयी सूर्या चौहान की निर्मम हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। सूर्या की हत्या के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश था।
सूर्या का परिवार और क्षेत्र के हिंदूवादी संगठनों के लोग लगातार आरोपियों के गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
इस घटना से जुड़े तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थी। तलाश के दौरान ही मुखबिर के जरिए इंदिरापुरम इलाके में खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की टीम को आरोपी के आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में असद गोली लगने से घायल हो गया, उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। घायल असद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से असद की बाइक और असलहे बरामद हुए। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *