दैनिक भारत न्यूज

रानी की सराय।
घर से लापता बालक की दूसरे दिन शुक्रवार को रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला गांव में स्थित पोखरी में उतराई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पंचनामा के बाद लाश घर वालों को सौंप दी। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृत पालक अली उमर (4) पुत्र उमर अंसार था। वह रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला गांव का निवासी था। घर वालों के मुताबिक अली उमर गुरुवार को घर से बाहर खेलने निकला और लापता हो गया। घर वालों को इस बात की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना देते हुए उसकी तलाश में जुट गए। अली उमर का पता लगाने के लिए पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी फुटज को खंगाला, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस और परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे ही थे कि दूसरे दिन शुक्रवार को उसकी लाश घर से थोड़े दूर स्थित पोखरी में उतराई मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंची और पंचनामा भरवाकर लाश घर वालों को सौंप दी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिए। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *