आशीष तिवारी

आजमगढ़।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने एक जून को कानून और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कयी उप जिला मजिस्ट्रेटों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया है। ट्रांसफर होने वालों में एसडीएम लालगंज रहे राजकुमार बैठा का भी नाम शामिल है।
राजकुमार बैठा के कार्यप्रणाली से तहसील के अधिवक्ताओं में असंतोष था। इसके चलते वकीलों का एक धड़ा काफी दिनों से हड़ताल पर चल रहा था। अधिवक्ताओं के बड़े धड़े के हड़ताल से पीड़ितों को काफी परेशानी हो रही थी।
एक जून को डीएम द्वारा जारी किए गये आदेश के क्रम में एसडीएम लालगंज रहे राजकुमार बैठा को बूढ़नपुर तहसील में एसडीएम न्यायिक बना दिया गया है। जबकि नंदिनी शाह को लालगंज तहसील का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह से अविनाश कुमार गौतम को एसडीएम मार्टिनगंज, दिव्या सिकरवार को एसडीएम न्यायिक निजामाबाद, भूपाल सिंह को एसडीएम न्यायिक मेहनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। डीएम के इस फैसले का लालगंज तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वर्तमान दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, विजय प्रकाश पांडेय, देवेंद्र पांडेय, धर्मेंश पाठक, इंद्रभानु चौबे, वेद प्रकाश यादव, अंजनी सिंह, लल्ले मिश्रा आदि ने स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *