
दैनिक भारत न्यूज
आज़मगढ़।
साइबर क्राइम थाने की पुलिस गुरुवार को आनलाइन ट्रेडिंग और डिजिटल अरेस्ट करके करीब 84 करोड़ रुपये का फ्राड करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। यह जानकारी गुरुवार को एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने दी। उनहोंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
000000000
घटना व गिरफ्तारी का विवरणः
प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्राप्त म्यूल ऐक्सिस बैंक खाता संख्या 925020030XXXXXX के संबंध में साइबर क्राइम थाना द्वारा तकनीकी एवं तथ्यात्मक जांच से पाया गया कि खाता संख्या 925020030XXXXXX पर लगभग 20 राज्यों से 73 NCRP शिकायत दर्ज हैं। जिसमें आनलाइन ट्रेडिंग और डिजिटल अरेस्ट करके साइबर फ्राड किया गया है। उक्त खाते में विभिन तरीके के साइबर अपराध से सम्बन्धित पैसे का भारी मात्रा में लेनदेन हुआ है। पुलिस ने जब दर्ज शिकायतों का अवलोकन किया तो कुल 839417664/- ( तिरासी करोड़ चौरानबे लाख सत्तरह हजार छः सौ चौसठ ) रुपये का साइबर अपराध होना पाया गया। खाता संख्या 925020030XXXXXX जो कि NIHASA MANPOWER SERVICES PVT LTD नामक फर्म का है। उपरोक्त फर्म खाता के दो डायरेक्टर क्रमशः 1- आनंद रॉव पुत्र दिनेश कुमार व 2- सुनील पुत्र सीताराम का नाम प्रकाश में आया। जिसके सम्बन्ध में उप निरीक्षक रजत सिंह की रिपोर्ट के आधार पर थाना साइबर क्राइम में केस दर्ज करके जांच शुरू हुई। विवेचना के दौरान आनंद रॉव, सुनील और प्रशान्त सिंह उर्फ लकी का नाम प्रकाश में आया।
अभियुक्त आनंद रॉव, सुनील व प्रशान्त सिंह उर्फ लकी से विस्तृत पुछताछ, खातो का विश्लेषण व तकनीकी साक्ष्यों आदि से अभियुक्तों को साइबर फ्राड की घटना में संलिप्तता के आधार पर दिनांक 15.07.2026 को समय करीब 20.05 बजे हिरासत में लिया गया। जिनके पास से 05 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद एटीएम व 3860 रू नगद बरामद हुआ ।
00000000000
अपराध का तरीकाः
पुलिस के मुताबिक अभियुक्तगणों का NIHASA MANPOWER SERVICES PVT LTD नामक फर्म का ज्वाइंट खाता था। जिसका खाता संख्या 925020030XXXXXX है। प्रशान्त सिंह उर्फ लकी के कहने पर आनन्द राव व सुनील ने अपनी फर्म का खाता दे दिया। प्रशान्त सिंह ने उक्त खाते की डिटेल अपने सहयोगी मोनू सिंह को दे दी। खाते में भारी मात्रा में लेन देन हुआ। जिसका कमीशन पहले से तय प्रतिशत पर सबको प्राप्त हुआ।
उक्त खाते में दिनांक 14.11.25 से 18.11.25 तक की अवधि मे कुल 4,85,21,110 रू (चार करोड़ पचासी लाख इक्कीस हजार एक सौ दस) का लेन देन हुआ है।
उक्त खाते पर विभिन्न राज्यों से 73 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। उक्त खाते पर दर्ज 73 साइबर शिकायतों में 839417664/- ( तिरासी करोड़ चौरानबे लाख सत्तरह हजार छः सौ चौसठ ) रुपये का साइबर अपराध होना पाया गया। इसके बाद इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाने के कौरागहनी गांव निवासी आनंद रॉव पुत्र दिनेश कुमार, बरदह थाने के सिसवारा नरवे गांव निवासी सुनील पुत्र सीताराम, दीदारगंज थाने के पुष्पनगर गांव निवासी प्रशान्त सिंह उर्फ लकी पुत्र कृष्ण कुमार सिंह का नाम शामिल है। इनके कब्जे से 05 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद एटीएम कार्ड, और 3860 रू नगद बरामद हुए। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
