दैनिक भारत न्यूज

लालगंज।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा लालगंज विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष मऊ नूपुर अग्रवाल रहीं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद नीलम सोनकर सहित जिले के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रजनीश जायसवाल (जिला सह-कोषाध्यक्ष), राजेश सरोज (जिला उपाध्यक्ष), सुनील सिंह ‘डब्बू’ (जिला उपाध्यक्ष), आदर्श राय (जिला सोशल मीडिया प्रभारी), रामनयन सिंह (पूर्व जिला उपाध्यक्ष) तथा रजनीकांत तिवारी (जिला कार्यसमिति सदस्य) उपस्थित रहे। इनके अलावा मंडल अध्यक्षों में अरुण सिंह (लालगंज), अलका सिंह (देवगांव), शरद राय (बरदह), सिनोद मौर्य (ठेकमा) तथा कवीन्द्र सिंह (पल्हना) सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *