दैनिक भारत न्यूज

बिलरियागंज।
रविवार की रात 8 बजे नगर पालिका बिलरियागंज क्षेत्र स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में मेला एवं मूर्ति कमेटियों के पदाधिकारियों, सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र की विभिन्न मूर्ति कमेटियों के लोग व सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
बैठक के दौरान लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं सुझावों को सामने रखा। हर एक के सुझावों को गंभीरता से लिया गया। मूर्ति विसर्जन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी कमेटियों से अपील की गई कि हर हाल में दोपहर 12 बजे तक विसर्जन के लिए तैयार रहें, जिससे विसर्जन का कार्य सुचारू रूप एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
इसके साथ ही डीजे की आवाज को शासनादेश अनुसार रखने की अपील की गई। ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो। बैठक में मौजूद लोगों ने त्योहार को आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने की अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *