सुरेंद्र राय

पटवध।
बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत लाडो ग्राम सभा में साफ सफाई को लेकर खंड विकास अधिकारी ने सफाई कर्मी को फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दिया कि अगर दो दिन के अंदर सफाई का कार्य पूर्ण रूप से नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। लाडो गांव निवासी विजय चौहान, जसवंत चौहान, उमेश चौहान ने शिकायत खंड विकास अधिकारी बिलरियागंज कार्यालय पहुंचकर किए थे। खंड विकास अधिकारी से ग्राम सभा को देखने की अपील की और पूरी समस्या बतायी। गांव में बना सामुदायिक शौचालय काफी गंदगी से भरा हुआ है। केयरटेकर द्वारा हमेशा ताला बंद रहता है। गंदगी से भरा हुआ है। रोड पर काफी पानी लगा हुआ है। लोगों ने बताया कि ग्राम सभा में सफाईकर्मी कभी आते ही नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है शौचालय गंदगी से भरा हुआ है। ग्राम सभा में रोड पर आने जाने वाले को गड्ढों में होकर गांव के अंदर जाना पड़ता है। पानी का कोई निकास नहीं है। जहरीले सांपों का शिकार ग्रामीण हो सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है ग्राम पंचायत अधिकारी आज तक कभी भी ग्राम सभा की पूरे सत्र में इस कार्यकाल में इनके द्वारा कोई बैठक नहीं की गयी। खंड विकास अधिकारी इद्रीश अली ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से निर्देशित किया की अगर दो दिन के अंदर साफ सफाई का काम पूर्ण नहीं हुआ तो मैं मौके पर स्वयं जाकर जांच करुंगा। दोषी कर्मचारियों को बक्सा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *