
दैनिक भारत न्यूज
लालगंज (आज़मगढ़ )।स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को नवागत उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के साथ अधिवक्ताओं की परिचयात्मक बैठक हुई। नेहा मिश्रा उपजिलाधिकारी के पद पर गोंडा जनपद में तैनात थी। मंगलवार को परिचयात्मक बैठक में उन्होंने बताया कि मैं बगल की तहसील केराकत में रह चुकी हूँ। उन्होंने कहा कि बार व बेंच परिवार में देवरानी – जेठानी की तरह है। दोनों का उद्देश्य पीड़ितों को न्याय दिलाना है।
उन्होंने अधिवक्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम लोग मिलकर पीड़ितों को त्वरित व निष्पक्ष न्याय दिलाने का काम करें।अधिवक्ताओं ने नवागत उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा का स्वागत करते हुए न्यायिक कार्य मे पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में तहसीलदार उमेश कुमार सिंह,नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह, विंध्यवासिनी राय,समर बहादुर सिंह,धर्मेश पाठक, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, नगेन्द्र सिंह, राम सेवक यादव, शीतला राय, प्रसिद्ध नरायन सिंह,विजय प्रकाश पाण्डेय, सूर्यमणि यादव, इन्द्रभानु चौबे, अशोक कुमार अस्थाना, हामिद अली, हरी यादव, सुनीश कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार राय, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, विनय शंकर राय, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, हरि नरायण सिंह, सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
