अरुण यादव
आजमगढ़।
शहर के लछीरामपुर मुहल्ले में स्थित वेदांता हॉस्पिटल में रविवार की रात मरीज से मिलने आए तीमारदारों को अस्पताल के कर्मचारियों ने मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दिए।
सोमवार को काफी संख्या में तीमारदार पहुंचे और हंगामा किया। मामला बढ़ते देख मरीजों को रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में एक मरीज के रिश्तेदार पवन मद्धेशिया निवासी बिहरोजपुर थाना सिधारी ने थाने में तहरीर दी है। हॉस्पिटल के सुपरवाइजर ऋतिक जायसवाल ने बताया कि अस्पताल को बदनाम करने की सोची समझी साजिश है। मरीज शिवकुमार एक्सीडेंट में घायल था। जिला अस्पताल से रेफर होकर यहां पर आया था। परिजनों को बार-बार इसकी जानकारी दी जा रही थी। रात में 9:00 बजे भी परिजनों को बता दिया था कि हालत नाजुक है। चाहे तो ले जा सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ तीमारदार भरत मद्धेशिया ने बताया कि उसके दोस्त पवन मद्धेशिया के बहनोई भर्ती थे। अपने साथ मारपीट के मामले में CCTV फुटेज को निकलवा कर कार्रवाई की मांग की। भरत के अनुसार मरीज दो दिन से भर्ती था। भरत और परिजनों के अनुसार रात में डॉक्टर ने एक इंजेक्शन मंगवाया। यह इंजेक्शन अस्पताल में मौजूद नहीं था। रात 12 बजे के आसपास मेडिकल स्टोर पर भी नहीं मिली। खोजबीन कर जब परिजन लौटे तो मुख्य गेट से भवन में घुसने से मन कर दिया गया। तब मरीज के पास जाने की बात परिजन कहने लगे तो बात बढ़ गई। आरोप है कि डॉक्टर ने अपने चैंबर में बुलाकर पहले गाली गलौज और धमकी देते हुए मारने लगे। इस दौरान करीब डेढ़ दर्जन स्टाफ के लोग थे। वह भी मारपीट में शामिल हो गए।