
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
दीवानी न्यायालय में कार्यरत अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रश्मि चन्द को सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है।
बताते चलें कि गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुपम कुमार त्रिपाठी को अपर जिला जज/फॉस्ट ट्रैक कोर्ट पद पर नियुक्ति की थी। जिससे यह कोर्ट खाली हो गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक और अधिसूचना जारी किया। जिसमें सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायिक अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में परिवर्तन किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 11 अंकित वर्मा को एक बार फिर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीतिका राजन को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर दस बनाया गया है।इन बदलावों के चलते कोर्ट नंबर 11 खाली हो जाएगी।
