
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के जरिए आमजन को छोटे बच्चों का अश्लील वीडियो बेचकर लाखों रुपये की कमाई करने वाले एक आरोपी को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, 2210 रुपये, बाइक आदि बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा दिया। साथ ही इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि इस गिरोह से और कितने लोग जुड़े हुए हैं।
एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गोपाल चौहान पुत्र राम आशीष चौहान है। वह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के स्वरूपपुर गांव का निवासी है। गोपाल चौहान ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई किया है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित सीएसइएएम विभाग का मुख्य काम सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर नजर रखना और कमियां उजागर होने पर संबंधित जिले की पुलिस को इनपुट देना है। उसी विभाग से मिले इनपुट के आधार पर साइबर क्राइम ब्रांच और जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा एक मामले की संयुक्त जांच की गई। इस दौरान पता चला कि गोपाल चौहान द्वारा सोशल मीडिया के टेलीग्राम प्लेटफार्म के जरिए वह आमजन से संपर्क करता था। पहले लड़की बनकर उन से बात करता था, ग्राहक के फंस जाने पर छोटे बच्चों का अश्लील वीडियो संबंधित के मोबाइल पर भेजकर रुपये ऐंठता था। गोपाल जिस तरह से ग्राहक फंसते थे, उस तरह की रकम उनसे लेता था। वह एक वीडियो भेजने के बदले सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक लोगों से ऐंठता था। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि गोपाल के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत इकट्ठा होने के बाद पुलिस ने गोपाल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 2210 रुपये बरामद हुए। पूछताछ के दौरान गोपाल चौहान ने बताया कि अब तक वह इस तरह के वीडियो आमजन को भेजकर करीब एक साल में 4.34 लाख रुपये कमा चुका है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन का रिकार्ड खंगालने पर कई आपत्ति और अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा दिया गया है। इस काम में उसके साथ और कौन-कौन से लोग जुड़े हैं। इन सभी बातों की प्रमुखता से जांच पड़ताल की जा रही है।
