दैनिक भारत न्यूज

पल्हना (आजमगढ़)। स्थानीय विकासखंड के पवनी कला गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में विजयादशमी के पावन अवसर पर सदियों से चली आ रही दंगल की परंपरा इस वर्ष भी उत्साह के साथ निभाई गई।
विराट दंगल में आसपास के गांवों एवं क्षेत्र से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला, दमखम और शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं कुश्ती प्रेमियों की भीड़ जुटी रही।
दंगल का शुभारंभ होने पर पहलवानों का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह रहे। उन्होने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विजयादशमी के अवसर पर पवनी कला में आयोजित यह कुश्ती प्रतियोगिता गांव के गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी प्राचीन खेल संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के साथ ही युवाओं में साहस, अनुशासन, शारीरिक क्षमता और खेल भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन ने आयोजकों एवं ग्रामीणों की सराहना करते हुए इस परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
दंगल में पहलवानों के बीच कई जोड़ कुश्तियां कराई गईं। अखाड़े में हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पहलवानों के शानदार दांव-पेंच पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की पारंपरिक खेल संस्कृति, आपसी सौहार्द और भाईचारे की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
दंगल में कुल कुश्तियों की 81जोड़ कुश्तियां लड़ी गईं। इसमें प्रीति यादव स्टेडियम व जैनिधि नेवी बराबर रही। महिला पहलवान 4 जोड़ी लड़ी देव बदक कोटीसा गाज़ीपुर व इसलोक गोरखपुर के 7 मिनट के समय में इसलोक गोरखपुर विजेता रहे। अनुज आर्य आजमगढ़ व रोशन यादव वाराणसी के 8 मिनट में तमाम दाव पेंच लगे। जिसमें रोशन यादव वाराणसी विजेता रहे। बजरंगबली के जयकारे से प्रांगण भुज उठा आए पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, पहलवानों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विजयादशमी पर आयोजित इस विराट दंगल ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और खेल भावना का माहौल बना दिया। इस अवसर पर वकील चौरसिया, मिथिलेश पांडेय, संजय पांडेय, सभाजीत पांडेय, देवेंद्र नाथ पांडेय, प्रदीप सिंह कबूतरा, बंटू सिंह, दिलीप सिंह, अजीत लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *