राकेश चतुर्वेदी

मेहनगर (आजमगढ़):
विकास खंड मेहनगर की ग्राम पंचायत मौली-मनिहा का मिनी सचिवालय अब किसी कॉरपोरेट ऑफिस से कम नहीं दिख रहा है। एसी और फॉल्स सीलिंग से सुसज्जित ग्राम सचिवालय के सुंदरीकरण का लोकार्पण शनिवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी व राज्य कार्यकारिणी सचिव कमला प्रसाद यादव व मां धनावती महाविद्यालय सिंहपुर के प्रबंधक व पूर्व प्रमुख डॉ. कैलाश यादव ने किया।
इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नेता द्वय ने मिनी सचिवालय की भूरिभूरि प्रसंशा करते हुए कहा कि यह जनपद का पहला ऐसा ग्राम सचिवालय है जो फॉल्स सीलिंग और एसी ( वातानुकूलित ) जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। अब सचिव, लेखपाल और प्रधान एक ही छत के नीचे बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे, जिससे लोगों को ब्लॉक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ब्लाक के बयोवृद्ध ग्राम प्रधान माता धनावता यादव की इस पहल की सराहना की।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव ,पूर्व प्रधान विजय सिंह , दयाशंकर सिंह , सत्यनारायण सिंह , रामप्रवेश सिंह ,विजय प्रताप सिंह , संजय सिंह , मुख्तार सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *