दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्र वर्ष 2026 के अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतु गतिविधि कैलेंडर निर्गत किया गया है। उक्त कैलेंडर के अनुसार, दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में आयोजित होने वाले तहसील दिवस की तर्ज पर जिलाधिकारी के समन्वय से स्पेशल पिंक (समाधान दिवस)/मिशन शक्ति तहसील दिवस का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष रूप से महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, समस्याओं के समाधान से संबंधित उदाहरणों का स्थानीय पत्रकारों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।
इसी क्रम में दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को तहसील मार्टिनगंज में आयोजित होने वाले तहसील दिवस के दौरान स्पेशल पिंक (समाधान दिवस)/मिशन शक्ति तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *