दैनिक भारत न्यूज

अतरौलिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरैठ बाजार के पास शुक्रवार को एक हादसा हो गया। सामने से आ रहे एक बालक को बचाने के प्रयास में ईरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें बैठा चार वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे करीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। मृतक अम्बेडकर नगर के लालमनपुर गांव के सनोज का बेटा अभय था। वह अतरौलिया क्षेत्र के पलया गांव में मां के साथ ननिहाल आया था। वह शुक्रवार को ईरिक्शा से मां के साथ दवा लेने देउरपुर जा रहा था कि अतरैठ के पास ईरिक्शा के पलट जाने से बालक की मौत हो गई। मौत के समाचार से बालक के ननिहाल से लेकर घर तक कोहराम मच गया। मृतक बालक की मां का रो रो कर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *