
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
वेतन भत्तों में वृद्धि तथा अन्य मांगों को लेकर दीवानी न्यायालय के कर्मचारियों ने गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी 25 अक्टूबर को पूरे प्रदेश पर के कर्मचारी लखनऊ में इकट्ठा होकर सत्याग्रह करेंगे। कर्मचारी संघ फॉस्ट ट्रैक अदालतों के कर्मचारियों के वेतन में प्रतिवर्ष दस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, अप्रेन्टिस पदों को कनिष्ठ सहायक के पद पर समायोजित करने की मांग कर रहा है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद को पुनः बहाल करने की भी मांग हुई। तिरंगा यात्रा में अरविंद सिंह, आशुतोष सिंह, अभिषेक सिंह, नवीन श्रीवास्तव, त्रिशांत सोनकर, पारसनाथ यादव, घनश्याम गुप्ता, सुनीता सिंह, सीमा सिंह, अमरेश सिंह, संजीव उपाध्याय, दिनेश सिंह, बृजेंद्र श्रीवास्तव, दिव्यांश तिवारी, पुष्पा यादव, अनिल यादव, शिवाकांत यादव, हवलदार यादव पीयूष बर्नवाल आदि कर्मचारी शामिल रहे।
