
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
शहर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आवेदक सैय्यद शादाब अली का आरोप है कि फोन पे के जरिए उसके खाते से 8 सितंबर को 70 हजार तथा 9 सितंबर को 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस तरह कुल 1.65 लाख की साइबर ठगी हुई।
जानकारी होने पर उसने तत्काल 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस को भी घटना की तहरीर दी गई। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्जकर त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड के 40 हजार रुपये आरोपी के खाते में होल्ड कराया गया है। अब शेष धन राशि 1. 25 लाख रुपये आरोपी के खाते में होल्ड कराने की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है। ताकि फ्रॉड के कुल पैसे की रिकवरी कर पीड़ित के खाते में ट्रांसफर किया जा सके।
