आजमगढ़। कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में कथित ‘वोट चोरी’ के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध जताया।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे वोट संबंधी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का मत है। उन्होंने कहा कि वोट संबंधी लगाए जा रहे आरोप लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े गंभीर सवाल हैं, इसलिए इनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी।

कांग्रेस की ओर से हाल के दिनों में चुनाव प्रक्रिया और कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाने की बात कही गई है।

प्रदर्शन में रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, चंद्रपाल सिंह यादव, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, अंसार अहमद, विपिन कुमार पाठक, बेलाल बेग, श्यामदेव यादव, मुन्नू यादव, तेज बहादुर यादव, दिनेश यादव, गोपाल कृष्ण राय, सुनील सिंह, अजीत राय, रमेश राजभर, नरेंद्र सिंह, सीमा भारती, शीला भा रती, प्रेमा चौहान, केदार मौर्य, रजा उर्रहमान, मूलचंद चौहान, हरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सरोज, मो. अजमल और मन्तराज यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *