दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। सोमवार को दिए गये ज्ञापन में करीब 60 हजार शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने, सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने, 12 माह का मानदेय देने तथा उन्हें 8वें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग की गई।
संघ ने शिक्षामित्रों के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार को आर्थिक सहायता देने सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन पर महासचिव हीरा लाल सरोज, कोषाध्यक्ष राजकुमार और जिलाध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव के हस्ताक्षर हैं। इस अवसर पर कृष्ण मोहन उपाध्याय प्रांतीय संगठन मंत्री, मनोज कुमार यादव मंडल अध्यक्ष, रितेश सिंह जिला अध्यक्ष, ऋषभ गुप्ता मंडल संगठन मंत्री, राजेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष, राजकुमार जिला कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार यादव संगठन मंत्री, राम नगीना निषाद ब्लॉक अध्यक्ष सगड़ी, हरिश्चंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष जहानागंज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *