दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लालगंज तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी को आवेदन देने आयी 70 वर्षीय सुमित्रा मौर्या की अचानक गिरने से मृत्यु हो गयी। जिससे मौके पर उपस्थित लोग हतप्रभ रह गए। तहसील क्षेत्र के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी सुमित्रा मौर्या पत्नी स्व. राम प्रसाद मौर्या सोमवार को तहसील आई थी। दोपहर में अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह चौहान के साथ उपजिलाधिकारी के यहां पट्टीदार से अपना मकान व जमीन बचाने के लिए आवेदन देने के लिए जा रही थी कि गैलरी में अचानक गिर गई। अधिवक्ता सहित अन्य लोग उठाने लगे शरीर शिथिल हो गयी आनन फानन में तहसीलदार न्यायिक के वाहन से उसे सौ शैया हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार एस पी सरोज, तहसीलदार न्यायिक विवेकानंद दूबे हॉस्पिटल पहुंच गए। सुमित्रा मौर्या को कोई संतान नहीं थी। पति के भतीजे व बहु देखभाल करते थे। पट्टीदार श्री राम मौर्या जमीन मकान पर कब्जा कर रहे थे। उसी को रोकने हेतु उपजिलाधिकारी के यहां आवेदन देने आई थी ।कार्यालय से कुछ ही दूर गैलरी में उनकी अचानक मृत्यु हो गयी। घटना से पूरे तहसील के लोग हतप्रभ है।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लालगंज रविन्द्र नाथ पांडेय मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई में लग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *